Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 28, 2026

पड़ताल के बाद आयकर रिफंड प्रक्रिया में तेजी आई

पड़ताल के बाद आयकर रिफंड प्रक्रिया में तेजी आई

नई दिल्ली, अगर आयकर रिटर्न भरने के बाद भी अभी तक आपको रिफंड नहीं मिला है तो आप अपने मेल बॉक्स और मैसेज को देखते रहें। आयकर विभाग ऑडिट के बाद रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाया है लेकिन जिन मामलों में विभाग को गड़बड़ी नजर आ रही है,उनमें संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। खासकर जिन मामलों में आय-व्यय के बीच काफी अंतर है और रिफंड की धनराशि काफी बड़ी है।






आयकर विभाग ने रिटर्न भरने के बाद रिफंड जारी करने की प्रक्रिया में बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष काफी तेजी लेकर आया है। लेकिन जिन मामलों में एआई की मदद से संदेह की श्रेणी में रखे गए। उन सभी मामलों में अलग से ऑडिट प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।




सूत्रों के मुताबिक विशेष तौर पर 50 या 50 हजार रुपये से अधिक के रिफंड से जुड़े मामलों में देखा गया कि संबंधित व्यक्ति की बीते तीन-चार वर्षों में कितनी आय थी और उसके सापेक्ष कितना खर्च किया गया। इसके साथ ही, आय के स्त्रोत क्या है? और कहीं कोई कैश जमा तो नहीं है।

पड़ताल के बाद आयकर रिफंड प्रक्रिया में तेजी आई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link