Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खोला जाएगा

छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खोला जाएगा

लखनऊ। कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ पाने से वंचित रह गए पात्र छात्रों को एक और अवसर दिए जाने का निर्णय किया गया। इसके लिए मंत्रिमंडल ने विशेष मामले के रूप में छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोलने की मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट से 551 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।






वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न पात्र वर्गों के कुल 2,76,057 छात्र इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खोला जाएगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link