युवा शिक्षक के निधन से शोक की लहर
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में रह रहे क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी युवा शिक्षक शोभित यादव (35) पुत्र कुशमेंद्र यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले लगभग दो साल से कैंसर रोग से पीडि़त थे। परिजनों के मुताबिक पिछले दिनों अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, तब उन्हें हरियाणा के झझर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
