शिक्षक ने कैंसर जांच का एआई मॉडल बनाया
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के शोधकर्ताओं ने गले के कैंसर की शुरुआती और सटीक पहचान के लिए एआई आधारित नया मॉडल 'मेडएलके-एससीनेट' विकसित किया है। इस शोध को नेचर समूह की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है। यह मॉडल प्रो. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में शोधार्थी मो. उस्मान, प्रज्ञनिक्स लैब्स के सिद्धार्थ चौरसिया और मणिपाल विवि की डॉ. गिनिका महाजन ने तैयार किया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार यह मॉडल नैरो बैंड इमेजिंग और एंडोस्कोपी से प्राप्त छवियों का विश्लेषण कर गले के कैंसर से जुड़े सूक्ष्म रक्त वाहिका पैटर्न की पहचान करता है जिससे शुरुआती चरण में बीमारी का पता लगता है।

