Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

परिषदीय स्कूलों में पुरानी समितियां होंगी भंग, अब नए सिरे से बनेगी एसएमसी

 राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एसएमसी पुनर्गठन के दिए निर्देश नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका से कक्षा-12 तक एकीकृत विद्यालय प्रबंध समिति बनेगी



समिति का गठन


बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समितियों (एसएमसी) को नए सिरे से गठित किया जाएगा। राज्य शिक्षा परियोजना के निर्देश के अनुसार पुरानी समितियां भंग कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बाल वाटिका से कक्षा 12 तक एकीकृत एसएमसी बनाई जाएगी। नई समिति का गठन ग्रामसभा के माध्यम से होगा।




सदस्यों की संख्या


छात्रों की संख्या के आधार पर 15, 20 या 25 सदस्य होंगे, जिनमें 75 प्रतिशत अभिभावक रहेंगे। कम से कम 50 प्रतिशत महिला सदस्य अनिवार्य है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद केवल अभिभावकों के लिए आरक्षित रहेंगे। कोई व्यक्ति लगातार दूसरी बार अध्यक्ष नहीं बन सकेगा। कार्यकाल दो वर्ष का होगा। समिति को स्कूल अनुदान, विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे तीन वर्षीय विकास योजना बनाने के अधिक अधिकार दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक और समिति अध्यक्ष के संयुक्त खाते से वित्तीय लेन-देन होगा। मासिक बैठक अनिवार्य रहेगी, जिससे पारदर्शिता और अभिभावक भागीदारी बढ़ेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रक्रिया शुरू होने के बाद ब्लॉक स्तर पर गठन कराया जाएगा। इससे स्कूल प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता मजबूत होने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने की उम्मीद है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया जो निदेशालय स्तर से जो निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में पुरानी समितियां होंगी भंग, अब नए सिरे से बनेगी एसएमसी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link