Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं समाप्त

 गाजियाबाद, जिले के परिषदीय स्कूलों में 19 अगस्त से चल रहीं प्रथम सत्र की परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन कक्षा दो से लेकर आठ तक के बच्चों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा के बाद अब परिणाम को देखते हुए बच्चों को आगे की तैयारी कराई जाएगी। जिले में 446 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें करीब 90 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सत्र 206-27 के तहत स्कूलों में 19 अगस्त से परीक्षाएं शुरू हुईं। पांच दिन में दो पालियों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने परीक्षाएं दीं। सोमवार को कक्षा तीन से लेकर पांच तक के बच्चों ने प्रथम पाली में कार्यानुभव तथा दूसरी पाली में नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा दी।




छठी की विज्ञान और कक्षा सात एवं आठ की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। शिक्षा विभाग के मुताबिक अब परिणाम के आधार पर बच्चों की क्षमता का आंकलन किया जाएगा और आगे की तैयारी की जाएगी। बच्चों के रिजल्ट को देखते हुए ही उन्हें निपुण टेस्ट की भी तैयारी कराई जाएगी।

परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं समाप्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link