Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती का अधियाचन अधूरा, बैठक आज

एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती का अधियाचन अधूरा, बैठक आज

 प्रयागराज। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को उच्च, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा परिषद के अधियाचन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक पद रिक्त होने के बावजूद 99,526 रिक्त पदों का अधियाचन या तो अधूरा है या भेजा नहीं गया है। चुनावी वर्ष होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय इस गंभीर स्थिति पर चिंतित है।







सीएम के सचिव सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सीएम के सचिव की अध्यक्षता में बैठक, आयोगों के अधिकारी होंगे शामिल।




बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के निदेशक सहित आयोगों के अधिकारियों को तलब किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 111 प्राचार्य और 2,107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधियाचन भेजा था।




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने समकक्षता पूर्ण न होने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर पद का अधियाचन लौटा दिया। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 2,643 पद रिक्त हैं। टीजीटी और पीजीटी के 21,252 पदों के लिए भी अधियाचन अपलोड किया गया है।




इन अधियाचनों में कमियों के कारण चयन बोर्ड आपत्ति जता चुका है। राजकीय इंटर कॉलेजों में 8,905 पदों का अधियाचन अधूरा था। लोक सेवा आयोग ने हाल ही में इसे वापस कर दिया है।




निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि अधियाचन को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक अधियाचन प्रक्रिया में सुधार लाने पर केंद्रित होगी।

एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती का अधियाचन अधूरा, बैठक आज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link