Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 31, 2026

TET पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग

 उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की राह देख रहे बीटीसी और डीएलएड के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की।




अभ्यर्थियों का कहना है कि टीईटी पास करने के बाद अब उनकी नजर शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर है। परीक्षा की तैयारी में वर्षों मेहनत और समय लगाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को रिक्त शिक्षक पदों का आकलन कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।




 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम 26 अगस्त को जारी किया गया है। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 5,71,435 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी टीईटी में सफल हुए हैं।टीईटी परिणाम आने के बाद से ही अभ्यर्थियों की नजर शिक्षक भर्ती पर है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में टीईटी पास होने के बाद अब सरकार को भर्ती प्रक्रिया में तेजी दिखानी चाहिए। उनका कहना है कि सिर्फ परीक्षा पास कर लेना पर्याप्त नहीं है, जब तक रिक्त पदों पर भर्ती का मौका नहीं मिलेगा तब तक उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा।




 विज्ञापन का इंतजार


टीईटी पास अभ्यर्थियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन भेजे जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। अब उन्हें आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार है। टीईटी पास अभ्यर्थियों ने कहा कि विज्ञापन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी पद, विषय, योग्यता और अन्य शर्तों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।प्रदर्शन कर रहे टीईटी पास अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट कर जल्द विज्ञापन जारी किया जाए और चयन प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों को स्कूलों में नियुक्ति दी जाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

TET पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link