31 सरकारी विद्यालयों के 62 शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की ओर से शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल सभागार में रोटरी लिटरेसी मंथ के तहत शेपिंग फ्यूचर्स अवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले के 31 सरकारी विद्यालयों का चयन किया गया। प्रत्येक विद्यालय से दो उत्कृष्ट शिक्षकों को चुना गया। 62 शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के प्रयासों को पहचान देने के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में सचिव निशर्ग शंकर, पीपी बीएल लाहौरी, पीपी सुधीर कुमार सिन्हा, वैभव ठाकुर, रजनीश कुमार, रंजन श्रीवास्तव, राजीव रंजन, डॉ. राजीव झा, यदुनंदन पंडित, अजीत गौर समेत अन्य उपस्थित रहे।

