Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

7 साल से फरार थी शिक्षिका, सुबह 5 बजे घर पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ…

 फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षिका की नौकरी करने के मामले में चकिया पुलिस ने सात साल बाद आरोपी पल्लवी प्रियदर्शनी को घर से गिरफ्तार कर लिया। वह खबड़ा शिवमंदिर के पास की रहने वाली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थी। शनिवार सुबह पांच बजे चकिया और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से खबड़ा स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।


चकिया थाने की केस की आईओ दारोगा अंशु कुमारी सदर थाने पहुंची थीं। उन्होंने प्रभारी थानेदार राजीव कुमार को जानकारी दी। चकिया पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में कल्याणपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रही दो महिला शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें पल्लवी प्रियदर्शनी भी नामजद थी। दूसरी आरोपी महिला भी फरार है। आईओ ने बताया कि गिरफ्तार पल्लवी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

7 साल से फरार थी शिक्षिका, सुबह 5 बजे घर पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ… Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link