Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

शिक्षक और शिक्षिका ने एक दूसरे पर लगाए ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के आरोप

 *💥शिक्षक और शिक्षिका ने एक दूसरे पर लगाए ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के आरोप*


गयाजी | व्हाट्सएप शिक्षक ग्रुप से शुरू हुई पहचान अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। बक्सर के शिक्षक प्रकाश पाठक के खिलाफ गया में महिला शिक्षिका ने यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और साजिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गया की महिला शिक्षिका के परिवाद पर कोतवाली थाने में प्रकाश पाठक समेत तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2024 में शिक्षकों की बैठक के नाम पर उसे वाराणसी बुलाया गया। वहां होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण किया गया।

शिक्षक और शिक्षिका ने एक दूसरे पर लगाए ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link