Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्र ने बच्चों को वितरित की निःशुल्क कॉपी-पेंसिल

 शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्र ने बच्चों को वितरित की निःशुल्क कॉपी-पेंसिल


अम्बेडकर नगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर में अध्ययनरत बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक प्राथामिक विद्यालय जल्लापुर में कार्यरत शिक्षामित्र राम चन्दर मौर्य ने अपने निजी खर्च से विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क कॉपी एवं पेंसिल का वितरण किया। कॉपी-पेंसिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान राम चन्दर मौर्य ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। प्रत्येक बच्चे को अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।


शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी-पेंसिल का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और खुशी से भरा रहा।

शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्र ने बच्चों को वितरित की निःशुल्क कॉपी-पेंसिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link