Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

पीईटी-2026 के लिए आवेदन कल तक, अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षा

पीईटी-2026 के लिए आवेदन कल तक, अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए आवेदन का सोमवार को आखिरी मौका है। अभ्यर्थी सात सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीईटी-2026 की परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित है। आयोग की इस परीक्षा के आधार पर आने वाली समूह 'ग' की विभिन्न भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।



खास बात यह है कि पिछले वर्ष से पीईटी के अंक तीन वर्ष तक मान्य किए गए हैं। इस वर्ष पीईटी-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने वाले समय में कई भर्ती परीक्षाओं में इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं, फिलहाल पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर भी अभ्यर्थियों को विभिन्न मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल रहा है। सितंबर में पीईटी-2025 के आधार पर आबकारी सिपाही और फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक की मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित है। नवंबर में प्लाटून कमांडर, हवलदार प्रशिक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

पीईटी-2026 के लिए आवेदन कल तक, अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link