Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

तमिलनाडु: बच्चों के सांभर में मिलाया गोबर, शिक्षक का पति गिरफ्तार

तमिलनाडु: बच्चों के सांभर में मिलाया गोबर, शिक्षक का पति गिरफ्तार

चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों के भोजन में गोबर पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 48 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल की रसोइया का पति बताया गया है।





मामला सत्यामंगलम के पास रामापुरम सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां करीब 51 बच्चे पढ़ते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में स्कूल की शिक्षिका रेवती ने नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर को चखकर देखा तो उसका स्वाद कड़वा लगा। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई और जांच शुरू हुई।


पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को स्कूल की नौकरी से निकाले जाने से नाराज था और कथित तौर पर नौकरी जाने का बदला लेना चाहता था। इसी वजह से उसने बच्चों के भोजन को दूषित करने की कोशिश की।


मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों के भोजन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

तमिलनाडु: बच्चों के सांभर में मिलाया गोबर, शिक्षक का पति गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link