Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 6, 2026

बाढ़ में बुझ गए दो घरों के चिराग, शिक्षक संघ ने दी ₹21-₹21 हजार की मदद

 बाढ़ में बुझ गए दो घरों के चिराग, शिक्षक संघ ने दी ₹21-₹21 हजार की मदद


चित्रकूट। धर्मनगरी में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावितताका बुनियाद है।



परिवारों की सहायता के लिए शिक्षक संघ ने मानवीय पहल की। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाढ़ पीड़ित दो परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान संघ की ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रभावित परिवारों की सहायता के क्रम मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय और ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी अमित कुमार पाण्डेय द्वारा शिक्षक आपदा कोष से ग्राम पंचायत बाबूपुर निवासी दो परिवारों को 21-21 हजार रुपये का नगद आर्थिक सहयोग दिया गया। पीड़ित परिवार के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर के विद्यार्थी कक्षा दो के छात्र मनदीप पुत्र राममिलन व कक्षा चार की छात्रा पायल पुत्री कौशलेंद्र की विगत दिनों बाढ़ के दौरान नाला में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। जिनके माता-पिता को आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर पहुंचकर परिवार से मिलकर सांत्वना और आर्थिक सहयोग दिया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र सिंह, संगठन से जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, ब्लाक मंत्री अमित यादव, ग्राम बाबूपुर के समस्त स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।

बाढ़ में बुझ गए दो घरों के चिराग, शिक्षक संघ ने दी ₹21-₹21 हजार की मदद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link