Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

टीईटी परिणाम से एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी असंतुष्ट

टीईटी परिणाम से एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी असंतुष्ट

प्रयागराज। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपी टीईटी) के परिणाम 26 अगस्त को जारी किए गए थे। नॉर्मलाइजेशन, नाम, रोल नंबर समेत अन्य खामियों की वजह से अभ्यर्थियों में असंतोष है।

10 सितंबर रात 12 बजे तक दिए गए प्रत्यावेदन में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं। उन्होंने वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी तरह 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने डाक के जरिये प्रत्यावेदन दिए हैं।





अब जो प्रत्यावेदन आए हैं, ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में अभ्यर्थियों ने दिए प्रत्यावेदन


उसमें सबसे ज्यादा ओएमआर शीट पर रोल नंबर भरने और नाम में त्रुटि के हैं।


इसी तरह दूसरे नंबर पर नॉर्मलाइजेशन को लेकर शिकायतें हैं। इसके साथ ही अन्य शिकायतों को भी चिन्हित किया गया है। इन सभी शिकायतों को कमेटी के सामने रखा जाएगा और फिर आयोग की ओर से निर्णय लिया जाएगा।


पंजीकृत थे 19.94 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी : यूपी टीईटी की लिखित परीक्षा दो से चार जुलाई तक 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 19,94,661 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) पर 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए थे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) पर 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 पास हुए थे।


कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर 1,22,405 पंजीकृत थे, जिसमें 93,387 सफल रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 सफल हुए।



टीईटी परिणाम से एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी असंतुष्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link