Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 15, 2026

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं छात्र:राहुल गांधी

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं छात्र:राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी ‘छात्रों की गूंज’ पहल उन छात्रों के लिए एक मौका है जो शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं और इसमें बदलाव लाना चाहते हैं।






राहुल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं। छात्रों से मिलने, आपकी बात सुनने और आपसे बातचीत करने। अगर आप या आपके करीबी लोग शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं कि ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। हम इंदौर में शिक्षा और आपके संघर्षों के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे। राहुल ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था उस पीढ़ी को ही निराश कर रही है, जिसे उसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा था कि उन्हें इसमें भरोसा क्यों नहीं रहा।



शिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं छात्र:राहुल गांधी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link