इ-शिक्षाकोष में लेट हाजिरी पर सख्ती, शिक्षकों से मांगा जवाब
गोपालगंज इ-शिक्षाकोष एप पर डिजिटल हाजिरी में लगातार देरी करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में जुलाई और अगस्त के दौरान निर्धारित समय के बाद लगातार उपस्थिति दर्ज किये जाने का मामला विभागीय जांच में सामने आया है. इ-शिक्षाकोष पोर्टल के डेटा विश्लेषण और तकनीकी जांच के आधार पर तीन दर्जन से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संबंधित शिक्षकों को पत्र मिलने के तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब और अपने पक्ष में उचित साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि सभी शिक्षकों के लिए इ-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है. जांच में संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति निर्धारित समय के विपरीत लगातार देर से दर्ज मिली है.
विभाग ने इसे पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता माना है. अब शिक्षकों को स्पष्ट करना होगा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति क्यों नहीं दर्ज की गयी और लगातार देरी की वजह क्या रही. विभागीय जांच में मामला किसी एक दिन की देरी तक सीमित नहीं बताया गया है. जुलाई-अगस्त के डिजिटल रिकॉर्ड में लगातार विलंब से उपस्थिति दर्ज होने की बात सामने आयी है. इसी आधार पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है. जवाब के साथ साक्ष्य मांगने का मकसद डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज देरी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है. पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय में जमा करना होगा. समय सीमा में संतोषजनक और साक्ष्य सहित जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की जा सकती सकती

