Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 16, 2026

शिक्षक की हत्या कर खुद थाने पहुंचा

शिक्षक की हत्या कर खुद थाने पहुंचा

नजीबाबाद (बिजनौर), हिटी। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को छुट्टी के बाद घर लौट रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल से महज करीब 150 मीटर दूर रजवाहे के पास पहले से बाइक लेकर खड़े युवक ने शिक्षक पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को नजीबाबाद से जौलीग्रांट रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी गौरव चौधरी खुद ही कोतवाली पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।






प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात नौशाद पुत्र नासिर मूल रूप से मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा के रहने वाले थे। वर्तमान में वह राहुतपुर खुर्द में मकान बनाकर रह रहे थे। मंगलवार को विद्यालय में छुट्टी के बाद नौशाद घर के लिए निकले थे। बताया गया है कि स्कूल से करीब 150 मीटर दूर रजवाहे के पास पहले से बाइक लेकर खड़े एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही नौशाद गिर पड़े।



शिक्षक की हत्या कर खुद थाने पहुंचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link