Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 16, 2026

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने को टेंडर जारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने को टेंडर जारी

लखनऊ, । यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 40 हजार मेधावी छात्राओं के हाथ में स्कूटी की चाबी सौंपी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 40 हजार स्कूटी देने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।







 जनवरी में स्नातक की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरित की जाएगी। मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरण के लिए विश्वविद्यालयों के स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं में से टॉप पांच प्रतिशत की मेरिट जारी कर उनसे डाक्युमेंट लिए जा रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में यूपी की मूल निवासी उन मेधावी छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्होंने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, एडेड व निजी डिग्री कॉलेजों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने को टेंडर जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link