Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 16, 2026

सख्ती:मेटा इंडिया के प्रमुख और एमडी को तलब किया

सख्ती:मेटा इंडिया के प्रमुख और एमडी को तलब


किया

नई दिल्ली, । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बच्चों से जुड़े यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (सीएसईएएम) के मामले में मेटा इंडिया के प्रबंध निदेशक और प्रमुख को फिर तलब किया है। आयोग ने सुनवाई के लिए उन्हें बुधवार, 16 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।






इससे पहले केंद्र सरकार की सख्ती के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी सीधे भारतीय साइबर अपराध मंच को देने पर सहमत हो गई है। अब तक कंपनी ऐसी जानकारी अमेरिकी संस्था को देती थी।




एनसीपीसीआर ने तीन जुलाई की एक रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को नोटिस जारी किया था। रिपोर्ट में बच्चों से जुड़े यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री के विज्ञापनों का कथित तौर पर प्रचार किए जाने का आरोप लगाया गया था।

सख्ती:मेटा इंडिया के प्रमुख और एमडी को तलब किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link