Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 5, 2026

डीएम ऑफिस के नाम से कॉल ने मचाया हड़कंप, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार

 डीएम ऑफिस के नाम से कॉल ने मचाया हड़कंप, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार

राठ के जरिया थाना क्षेत्र के दंदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार को डीएम ऑफिस हमीरपुर के नाम से कॉल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।


प्रधानाध्यापक के अनुसार 18 जुलाई को उनके मोबाइल पर डीएम ऑफिस के नाम से कॉल आई और छह सेकंड में कट गई। इसके बाद व्हाट्सऐप पर विद्यालय की सूचना और जीपीएस फोटोग्राफी मांगी गई।


उनका आरोप है कि इसके दो दिन बाद से लगातार अनैतिक कार्रवाई की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। ऑनलाइन शिकायत कंप्यूटर में दिखाई गई, जिसकी शिकायत गांव के ही पुष्पेंद्र द्वारा की गई है।


प्रधानाध्यापक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

डीएम ऑफिस के नाम से कॉल ने मचाया हड़कंप, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link