Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

बंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका

 बंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका

बंदी रक्षक व प्रवर्तन सिपाही की अगली भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को भी मौका मिलेगा। कारागार विभाग का हिस्सा बनने का उन्हें जल्द मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार कारागार मुख्यालय ने बंदी रक्षकों के लगभग तीन हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे बंदी रक्षकों की वर्तमान में प्रचलित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को भेजा जाएगा।





पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड वर्तमान में बंदी रक्षकों के 3,385 पदों पर भर्ती परीक्षा करा चुका है। जल्द सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ ही बंदी रक्षक के अभ्यर्थियों की भी दौड़ होगी। जिसके बाद जल्द ही इनके परीणाम घोषित होंगे। वहीं,परिवहन विभाग में प्रतर्वन सिपाही के 477 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द अंतिम परिणाम जारी होना है। इसके साथ ही प्रवर्तन सिपाही के पदों पर नई भर्ती का अधियाचन भी जारी होगा।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इन दोनों ही पदों की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पूर्व अग्निवीरों को भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

बंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link