Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

बदलाव:पांच पीसीएस अधिकारी इधर से उधर ,आठ समीक्षा अधिकारी स्थानांतरित किए गए

बदलाव:पांच पीसीएस अधिकारी इधर से उधर ,आठ समीक्षा अधिकारी स्थानांतरित किए गए

लखनऊ। राज्य सरकार ने बुधवार को पांच पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। अरविंद कुमार द्विवेदी एडीएम (न्यायिक) फिरोजाबाद को संयुक्त सचिव एलडीए बनाया गया है। 





सत्यम मिश्रा एडीएम (नगर) प्रयागराज से मुख्य कार्यपालक अधिकारी काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी, मंगलेश दुबे उपसंचालक चकबंदी प्रयागराज स्थानांतरणाधीन को एडीएम प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सीमा पांडेय अपर नगर आयुक्त वाराणसी से एडीएम (न्यायिक) फिरोजाबाद व अभय पांडेय कानपुर विकास प्राधिकरण का एडीएम (वि/रा) कासगंज के पद पर किया्थानांतरण निरस्त कर दिया है।




आठ समीक्षा अधिकारी स्थानांतरित किए गए




लखनऊ। सचिवालय प्रशासन विभाग ने आठ समीक्षा अधिकारियों और एक समीक्षा अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। जानकारी के मुताबिक समीक्षा अधिकारी राहुल यादव को आवास, विवेक प्रकाश चौबे को नगर विकास, विवेक कुमार सिंह को सतर्कता, अरविंद कुमार द्विवेदी को सतर्कता, शताक्षी सिंह को चिकित्सा शिक्षा, जितेंद्र कुमार यादव को नियुक्ति, संचइता दास को राजस्व और आलोक कुमार यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनाती दी गई है। इसके आलवा सहायक समीक्षा अधिकारी कविता को वित्त विभाग में तैनाती दी गई है। वहीं, वित्त विभाग ने दिलीप कुमार गुप्ता को भूतत्व एंव खनिकर्म निदेशालय में वित्त नियंत्रक बनाया है।

बदलाव:पांच पीसीएस अधिकारी इधर से उधर ,आठ समीक्षा अधिकारी स्थानांतरित किए गए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link