Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

एमडीएम में छिपकली मिलने पर डीपीओ को अल्टीमेटम, पद से हटाने की है तैयारी

एमडीएम में छिपकली मिलने पर डीपीओ को अल्टीमेटम, पद से हटाने की है तैयारी 

कहरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसुदेवा में मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने और इसे खाकर 25 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले को मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने बेहद गंभीरता से लिया है। निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। उसे पद से हटाने की तैयारी चल रही है।



निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील विद्यालयों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी विद्यालय या केंद्रीकृत रसोईघर (एनजीओ) से भोजन में शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजें। निदेशक ने कहा है कि 12 सितंबर को स्वयंसेवी संस्था आंबेडकर दलित उत्थान शिक्षा समिति द्वारा कहरा प्रखंड के बसुदेवा विद्यालय में आपूर्ति किए गए मध्याह्न भोजन में छिपकली मिली थी।


इस दूषित भोजन को खाने से लगभग 25 बच्चे बीमार पड़ गए थे, जिन्हें त्वरित उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि इस घटना के बाद विभाग ने स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित और कार्यरत तीन रसोईया को बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में एनजीओ सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी बनगांव थाना में दर्ज की गयी है।

एमडीएम में छिपकली मिलने पर डीपीओ को अल्टीमेटम, पद से हटाने की है तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link