सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सुल्तानपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने BSA से शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी का आदेश जल्द जारी करने का आग्रह किया। इस पर BSA उपेंद्र गुप्ता ने तत्काल अविनाश बाबू को बुलाकर सूची फीडिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
BSA ने निर्देश दिया कि सूची को जल्द प्रकाशित कर दो दिन का आपत्ति समय दिया जाए। इसके बाद संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर अगले सप्ताह तक सभी इच्छुक शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी का आदेश निर्गत कर दिया जाएगा। BSA के इस आश्वासन के बाद शिक्षामित्रों में हर्ष है।इस मौके पर जिला महामंत्री पवन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रांजली श्रीवास्तव, बल्दीराय ब्लॉक महामंत्री राजदेव यादव, पीपी कमैचा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, सुरेश कुमार सहित कई शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
