फर्जीवाड़ा मामले में दो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
फर्जीवाड़ा कर नौकरी प्राप्त करने के मामले में जिले के कटेया प्रखंड के दो शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में डीईओ अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव को पत्र भेजा है।
जिसमें कहा है कि रामदास बगही पंचाय के मुखिया ग्रिजेश कुमार शर्मा ने परिवाद पत्र दायर किया है। जिसमें कहा है कि उमवि सुल्तानपुर कटेया के प्रखंड शिक्षक विजय कुमार शर्मा और उमवि कल्हुआड़ बगही कटेया के प्रखंड शिक्षक संजय कुमार शर्मा
●दोनों को निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है
आपस में सहोदर भाई हैं। लेकिन, दोनों की जन्मतिथि क्रमशः 10 फरवरी 1984 और 15 सितंबर 1983 है। इस प्रकार दोनों की जन्मतिथि में सिर्फ चार माह 25 दिनों का अंतर है। जो प्राकृतिक दृष्टि से संभव नहीं है। इस संबंध में पूर्व में स्पष्टीकरण व आवश्यक अभिलेख की मांग करते हुए इनका वेतन स्थगित किया गया था। इनके द्वारा प्राप्त अभिलेख से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता का आरोप प्रथम दृष्टया सही है।

