Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

समस्त जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयाध्यक्ष/ नोडल अधिकारी, मिशन कर्मयोगी

  समस्त जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयाध्यक्ष/ नोडल अधिकारी, मिशन कर्मयोगी



        अवगत कराना है कि मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर विभागीय कर्मियों द्वारा किए गए कोर्स की समीक्षा प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक द्वारा साप्ताहिक की जा रही है जिसमे विभाग की प्रगति अत्यंत कम है तथा आपके द्वारा नवीन कर्मियों का पंजीकरण किए जाने के उपरांत निष्क्रिय कर्मियों की संख्या बढ़ गई है । 


            उक्त के दृष्टिगत आपके द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओ पर ध्यान देने की आवश्यकता है :-


1. नवीन कर्मियों के पंजीकरण के उपरांत उनसे कम से कम 02 कोर्स पूर्ण करा लिया जाय । 


2. आपके अधीन मैप निष्क्रिय कर्मियों की समीक्षा करते हुए उन्हे ऐक्टिव कराया जाय। 


3. यदि कोई कर्मी किसी कारण सेवा में नहीं है उनका पंजीकरण डिलीट करा लिया जाय ।


4. समस्त कर्मियों से प्रत्येक सप्ताह 01 कोर्स पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया जाय । 


              अतः उपरोक्त के क्रम में निष्क्रिय सूची संलग्न कर प्रेषित करते हुए आपसे अपेक्षा है कि उक्त बिन्दुओ पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही कराने का कष्ट करें । 



*आज्ञा से,*


*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ।*

समस्त जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयाध्यक्ष/ नोडल अधिकारी, मिशन कर्मयोगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link