✍️*प्रभार की लड़ाई में वर्तमान HM और पूर्व HM पति आपस में भिड़े*
लक्ष्मीपुर प्रखंड का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला इन दिनों विवादों में घिरा है। वजह पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में आकर अभद्र व्यव्हार करना, मनमाने तरीके से विद्यालय से गायब रहना और जबरन आकर अपनी उपस्थिति बनाना है। विद्यालय में कार्यरत वर्तमान एचएम के साथ पूर्व एचएम के द्वारा अभद्र व्यवहार करने के कारण विद्यालय का पठन-पाठन भी प्रभावित होने लगा है। इसी विवाद में बुधवार को वर्तमान एचएम अभिलाषा कुमारी के पति विद्यालय पहुंचे तो पूर्व एचएम पंचायत शिक्षक दिलीप कुमार उनसे उलझ गए। प्रभार को लेकर चल रहे विवाद में विद्यालय परिसर में ही पूर्व एचएम और बर्तमान प्रभारी अभिलाषा कुमारी के पति के बीच हाथापाई होने लगी।
हंगामा देख आस-पास के लोग जमा हो गए और दोनों के बीच हो रहे उठा-पठक का मजा लेने लगे। विद्यालय परिसर कुस्ती का अखाड़ा बना रहा और लोग उस अखाड़े का मजा लेते दिखे। बता दें कि 1 सितंबर को इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अभिलाषा कुमारी ने डीएम को आवेदन भी दिया था। आवेदन देकर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक से जान माल के नुकसान से बचाने की गुहार लगाई थी। पीड़ित शिक्षिका ने कहा था कि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक लगातार विद्यालय में अभद्र व्यव्हार कर रहे हैं और मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
