Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 14, 2026

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कसी कमर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कसी कमर

लखनऊ। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रदेश, मंडल और जिला पदाधिकारियों की बैठक स्व. डॉ रामाशीष स्मृति भवन पारा में हुई। बैठक में 25 सितंबर की रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गए।





बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टीईटी की अनिवार्यता की समाप्ति के लिए की जा रही है। इस रैली से प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता का मार्ग प्रशस्त होगा।



पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कसी कमर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link