आज महिलाएं रखेंगी हरितालिका तीज व्रत
लखनऊ। अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं सोमवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाएं शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हरितालिका पूजन का मुहूर्त सुबह 6.05 से 7.06 बजे तक है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारम्भ 13 सितम्बर सुबह 7.08 को होगा। तृतीया तिथि का समापन 14 सितम्बर सुबह 7.06 बजे होगा। उदया तिथि अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 14 को होगा।

