Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 14, 2026

जो हुआ सो हुआ, बच्चा फिर पैदा हो जाएगा', छात्र की मौत पर महिला टीचर की टिप्पणी से भड़के गांव वाले

जो हुआ सो हुआ, बच्चा फिर पैदा हो जाएगा', गोरखपुर में छात्र की मौत पर महिला टीचर की टिप्पणी से भड़के गांव वाले

पिपराइच। छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश केवल हादसे तक सीमित नहीं रहा। बस चालक के मौके से फरार होने और बस में मौजूद शिक्षिका की टिप्पणी ने माहौल और बिगाड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, समझाने के दौरान शिक्षिका रानी मिश्रा ने कहा, जो हुआ सो हुआ, ‘बच्चा फिर पैदा हो जाएगा’।



इस टिप्पणी ने लोगों को इतना नाराज कर दिया कि उन्होंने बस को घेर लिया, उसके शीशे ईंट-पत्थर से तोड़ दिए और शिक्षिका को बस के भीतर ही रोक लिया।


घटना के बाद चालक मौके से निकल गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बस घेर लिया। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। गुस्से में लोगों ने बस पर पत्थर बरसाए और शीशे तोड़ दिए। शिक्षिका के बाहर निकलने की स्थिति नहीं थी। वह अपनी सुरक्षा के लिए बस के भीतर सीट के नीचे छिपकर बैठ गईं और करीब चार घंटे तक बस के भीतर ही रहीं। गर्मी और तनाव के बीच वह प्यास से बेहाल हो गईं।


मौके पर तैनात एक महिला सिपाही ने स्थिति को देखते हुए चुपके से पानी की बोतल बस के अंदर पहुंचाई। शिक्षिका ने पानी पी लिया, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनका गुस्सा फिर भड़क गया और बस पर दोबारा ईंट-पत्थर चलने लगे।

स्थिति गंभीर होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह और सीओ चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।

गांव के लोग परिवार के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के समझाने पर दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित लोग शांत हुए। इसके बाद शिक्षिका और बस को पुलिस सुरक्षा में वहां से निकाला गया।

जो हुआ सो हुआ, बच्चा फिर पैदा हो जाएगा', छात्र की मौत पर महिला टीचर की टिप्पणी से भड़के गांव वाले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link