दूसरे विद्यालयों के शिक्षक करेंगे वीक्षण
परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रखंड स्तर पर एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में वीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। हालांकि प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक वरीय शिक्षक अपने विद्यालय में ही परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

