Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 9, 2026

प्रधान शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, दूसरी जगह आवंटन के बाद भी पहली नियुक्ति से जुड़ेगी उनकी सेवा अवधि

प्रधान शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, दूसरी जगह आवंटन के बाद भी पहली नियुक्ति से जुड़ेगी उनकी सेवा अवधि

बिहार में बीपीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने राहत दी है. पहली चरण में आवंटित स्कूल में योगदान देने के बाद शिकायत के आधार पर दूसरे चरण में पुनः स्कूल आवंटित किये गये प्रधान शिक्षकों की पहले स्कूल में काम की गयी अवधि को सेवा में जोड़ा जायेगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी पत्र में सभी डीइओ व डीपीओ को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया है.



भाग के अनुसार, पहली चरण की प्रक्रिया के तहत आवंटित स्कूल में योगदान करने के बाद कुछ प्रधान शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पुनः पदस्थापन का अनुरोध किया था. इसके आधार पर 167 प्रधान शिक्षकों का आवंटित जिला संशोधित किया गया और उन्हें दूसरे चरण में नये जिलों के स्कूल आवंटित किये गये. इनमें से कई प्रधान शिक्षकों को पहले वाले जिले से एलपीसी आउट करा कर नयी जगह योगदान के लिए कहा जा रहा था. विभाग ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है.

दूसरी जगह योगदान की तिथि ही मानी जायेगी सेवा की तारीख


निर्देश के अनुसार, जिन प्रधान शिक्षकों को दूसरे चरण में नया स्कूल आवंटित किया गया है, उनके पुराने जिले से एलपीसी आउट व नये आवंटित जिले से एलपीसी इन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. हालांकि, दूसरे चरण में नये स्कूल में योगदान की तिथि को पहले चरण में आवंटित स्कूल में योगदान की तिथि ही माना जायेगा. यानी दूसरी जगह स्कूल मिलने के कारण प्रधान शिक्षकों की पहले से चली आ रही सेवा अवधि बाधित नहीं मानी जायेगी. पहले चरण में योगदान से लेकर दूसरी जगह योगदान तक की अवधि को सेवा में जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है. शिक्षा विभाग के इस निर्देश से उन प्रधान शिक्षकों को राहत मिलेगी, जिनका स्कूल या जिला दूसरे चरण में बदला गया है.

पटना. सरकारी स्कूलों में रात्रि प्रहरी तैनात होंगे और सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे. इसकी शुरुआत मॉडल स्कूलों से होगी. मंगलवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों की सुरक्षा, आधारभूत संरचना व विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा की गयी.


शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों के विकास से जुड़े मामलों में दूसरे विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जायेगा. जनप्रतिनिधियों से प्राप्त स्कूलों से संबंधित आवेदनों को डीइओ तत्काल विभाग को भेजेंगे, ताकि उन पर जल्द कार्रवाई की जा सके. मंत्री ने बताया कि मॉडल स्कूलों में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था की जायेगी. स्कूलों की सुरक्षा के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड तैनात करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे.


मॉडल स्कूलों में रात्रि प्रहरी व सीसीटीवी से सुरक्षा


बच्चों का आधार नहीं बनने पर जतायी नाराजगी : स्कूली बच्चों


के आधार कार्ड नहीं बनने के मामले पर शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जतायी. उन्होंने अधिकारियों को इसका जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया. बैठक में बक्सर में गुरुकुलम विद्यापीठ के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी. भवन निर्माण से पहले विभाग के अधिकारी व अभियंता बेंगलुरु स्थित सत्य साईं आश्रम और आर्ट ऑफ लिविंग के गुरुकुल का निरीक्षण करेंगे.


18 को 700 मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण : 18


सितंबर को ज्ञान भवन में 700 मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर होगा. इसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. इसी कार्यक्रम में 'शिक्षक समाधान पोर्टल' और 'मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान पोर्टल' शुरू किया जायेगा.

प्रधान शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, दूसरी जगह आवंटन के बाद भी पहली नियुक्ति से जुड़ेगी उनकी सेवा अवधि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link