Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 9, 2026

बीइओ के खिलाफ पूर्व उप प्रमुख का अनशन जारी, डीएम ने बनाई जांच टीम

कोंच बीइओ के खिलाफ पूर्व उप प्रमुख का अनशन जारी, डीएम ने बनाई जांच टीम

कोंच (गया)। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण के खिलाफ पूर्व उप प्रमुख सह राजद नेता किशोर कुमार का आमरण अनशन मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। अनशन से उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। मेडिकल टीम समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है। किशोर कुमार ने बीईओ की नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति रद्द करने और उन्हें निलंबित करने सहित 7 सूत्री मांगें रखी हैं। वे अपनी मांगों पर अड़े हैं। इधर राजद युवा नेता दिलीप कुमार दिलेर ने बताया कि अनशन के समर्थन में बुधवार 9 सितंबर को शाम 4 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस मध्य विद्यालय के पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से शुरू होकर बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय तक जाएगा।


परसावां के मुखिया दिलीप पासवान ने कहा कि जब तक बीईओ को प्रभार मुक्त नहीं किया जाता, निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इधर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) रविशंकर कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में जिला निगरानी जांच दल का गठन किया गया है। मंगलवार को एसडीएम टिकारी, डीपीओ स्थापना और बीडीओ कोंच ने अनशन स्थल पर पहुंचकर किशोर कुमार से वार्ता की और निष्पक्ष जांच का @pravesh आश्वासन दिया।

बीइओ के खिलाफ पूर्व उप प्रमुख का अनशन जारी, डीएम ने बनाई जांच टीम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link