Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 11, 2026

सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान के लिए अध्यापक संघ का अभियान तेज

सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान के लिए अध्यापक संघ का अभियान तेज

बेगूसराय. शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान प्रदान करने की मांग को लेकर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने अपना अभियान तेज कर दिया है. संगठन ने बिहार के सभी 243 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया है. त इसी क्रम में बेगूसराय जिला इकाई ने चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद को ज्ञापन सौंपकर अभियान की शुरुआत की. की अभियान को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिक्षकों की आवाज को व्यापक समर्थन दिलाने का प्रयास किया. पं, अभियान के अगले चरण के तहत संघ ने बिहार के सभी 243 विधायकों से मिलकर ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू


की है, ताकि शिक्षकों 8/20 विधानसभा और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा इस पर सकारात्मक पहल हो सके. संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के समक्ष शिक्षकों की वर्तमान वेतन व्यवस्था, सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान की आवश्यकता और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार के शिक्षक लंबे समय से पूर्ण वेतनमान को अपने अधिकार के रूप में मांग रहे हैं और इस मुद्दे को अब व्यापक स्तर पर उठाए जाने की आवश्यकता है. इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष तुषारकांत, जिला महासचिव मनखुश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, जिला संयोजक विकास कुमार, जिला सचिव नवीन कुमार, जिला प्रवक्ता शिवम कुमार समेत अन्य मौजूद थे.


षष्टम सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा शुरू मे

बेगूसराय. महंत राम जीवन दास महाविद्यालय, विष्णुपुर, बेगूसराय में षष्टम भी सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षाएं र्य अत्यंत शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुईं. पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद महाविद्यालय परिसर से निकलते हुए परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ और उत्साह का नजारा देखने को मिला. परीक्षा संचालन को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे.

सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान के लिए अध्यापक संघ का अभियान तेज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link