Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 9, 2026

फोन में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने पर पोक्सो के तहत केस

 फोन में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने पर पोक्सो के तहत केस

कोच्चि, प्रेट्र: केरलम के कोच्चि में शिक्षकों और छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मार्फ करके फैलाने के आरोप में गिरफ्तार दो छात्रों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उनके फोन में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिली है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर एस. कालीराज महेश कुमार ने बताया कि यह आपत्तिजनक सामग्री श्रीहरी और सतीश के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में मिला।



दोनों को भारत माता कालेज के शिक्षकों और छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मार्फ करके फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुमार ने बताया कि दोनों एक पेड टेलीग्राम ग्रुप के सदस्य थे, जहां पैसे कमाने के लिए ऐसी तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते थे। उन्होंने कहा, 'प्रीमियम ग्रुप बनाने के पीछे उनका मकसद ऐसी तस्वीरों और वीडियो के जरिए पैसे कमाना था।'


फोन में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने पर पोक्सो के तहत केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link