Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

बीटीसी और डीएलएड पास अभ्यर्थी प्रदर्शन के लिए जुटे

बीटीसी और डीएलएड पास अभ्यर्थी प्रदर्शन के लिए जुटे

लखनऊ, बीटीसी व डीएलएड किये टीईटी पास अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर भेंट कर 60958 खाली पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगायी। शिक्षकों के खाली पदों का ब्योरा लिखे पोस्टर हाथ में लिये अभ्यर्थियों ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी पर गहरी नाराजगी जतायी और नारेबाजी की। डिप्टी सीएम ने अभ्यर्थियों को आश्वसन दिया।








वाराणसी से आए प्रदर्शनकारी शिवांशु पांडे ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के खाली 60,958 पद में से 12,075 पद नगर और 48,883 पद ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के हैं। शिक्षक न होने से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भेंट कर नौकरी की गुहार लगाने आए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में आठ वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की कोई नई भर्ती नहीं निकाली गई है। बीटीसी और डीएलएड कर चुके टीईटी पास लाखों अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश के करीब 20 लाख पात्र युवा शिक्षक भर्ती की आस में बैठे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक भर्ती शुरू होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

बीटीसी और डीएलएड पास अभ्यर्थी प्रदर्शन के लिए जुटे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link