गोंडा-वेतन न काटने के संबंध में विशेष ...
यदि शिक्षक साथी का CL बचा हुआ है, तो वेतन अवरुद्ध करने के बजाय नियमानुसार उसके CL से अवकाश का समायोजन किया जाए....
> लेकिन सवाल है—क्या इसका पालन वास्तव में पूरे प्रदेश में हो रहा है?
सच्चाई यह है कि कुछ जनपदों को छोड़ दें तो अधिकांश जगहों पर शिक्षक साथियों की CL बची होने के बावजूद अनुपस्थिति लगा दी जाती है। कई बार शिक्षक CL या मेडिकल पर होते हैं, लेकिन अवकाश रजिस्टर में समय से अंकित न होने के कारण भी उन्हें अनुपस्थित कर दिया जाता है।
अगर विभाग ने CL के समायोजन की व्यवस्था दी है तो उसका पालन सभी जनपदों में एक समान क्यों नहीं होता?🤔🤔🤔
शिक्षक संघों को भी इस विषय पर गंभीरता से आगे आना चाहिए, ताकि किसी शिक्षक का वेतन केवल विभागीय तालमेल या प्रक्रिया की कमी के कारण प्रभावित न हो।
