लखनऊ। प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून की बढ़ती सक्रियता का असर दिखने लगा है। इधर मौसम विभाग भी बारिश की स्थिति पर नजर रखे हुए है। बृहस्पतिवार को आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों के लिए यलो और ओऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए ब्रजपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक हमीरपुर, महोबा, जालौन, बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागगाज, और आसपास के इलाकों में 30 जुलाई से एक अगस्त भारी बारिश के आसार हैं। ब्यूरो

