आधे-अधूरे काम, बच्चे संग शिक्षक परेशान
दुर्गागंज। अभोली के कंपोजिट विद्यालय नजरपुर नेवादा के शिक्षक हरि नारायण बिंद ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प में 14 पैरामीटर पूर्ण हो चुके हैं। अब भी दो काम नहीं हो सका है। बाउंड़ी वाल न होने से विद्यालय में लगे पौधे मवेशी खा जाते हैं। कंपोजिट विद्यालय सागरपुर में शौचालय नहीं बन सका है। प्राथमिक विद्यालय ख्योखर में चहारदीवारी न होने से स्कूल में लगे टोटियां, पलंबरिंग के पाइप चोर उठा ले गए हैं। कंपोजिट विद्यालय बड़वापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में तो काम करा दिया गया है लेकिन प्राथमिक विद्यालय में स्थित बदहाल है। दो कमरे पहले से निष्प्रयोज्य घोषित हैं तो दो अन्य कमरे भी जर्जर अवस्था में हैं। बारिश के समय छत से पानी टपकता है। ज्ञानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय वाले परिसर में इंटरलाकिंग नहीं हो सका है। हल्की बारिश में भी परिसर में पानी भर जाता है। इससे दिक्कत खड़ी हो जाती है। संवाद

