ब्लॉक में तैनात बीईओ ने ऑडिट के नाम पर शिक्षकों से हजारों रुपए की वसूली कर ली जबकि ऑडिट टीम जिले से लौट चुकी है| ऑडिट के लिए वसूली की गई रकम को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षक नेता के बीच जमकर तकरार हुई|
शिक्षकों की मौजूदगी में हंगामा काफी देर तक चलता रहा| बेसिक शिक्षा विभाग के सदर ब्लाक के प्रत्येक स्कूलों में ऑडिट कराने के नाम पर 500- 500₹ वसूले गए|

