Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 20, 2021

पीजीटी की जारी उत्तरमाला के कई सवालों के जवाबों से अभ्यर्थी असहमत, हिंदी के प्रश्नपत्र में अशुद्धियों का दावा

 प्रयागराज : प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के दस विषयों की परीक्षा 17 अगस्त को कराने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी कर दी। बुकलेट से उत्तरमाला के मिलान के बाद बोर्ड के सही जवाब को गलत साबित करने के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं। इतिहास में एक सवाल पर कोई जवाब सही न होने का दावा किया है। उत्तरमाला में जवाब के खिलाफ साक्ष्य के साथ 21 अगस्त तक आनलाइन आपत्ति दर्ज कराएंगे।

पीजीटी की जारी उत्तरमाला के कई सवालों के जवाबों से अभ्यर्थी असहमत, हिंदी के प्रश्नपत्र में अशुद्धियों का दावा


इतिहास विषय के अभ्यर्थी मृत्युंजय सिंह ने दावा किया है कि प्रश्नपत्र में एक सवाल था- ‘बलबन ने मृत्यु से पहले किसको उत्तराधिकारी घोषित किया था’? इसके जो विकल्प दिए गए थे, उसमें कोई भी सही नहीं था। उनके अनुसार सही उत्तर है- ‘कै खुसरो’। इसी तरह एक और सवाल था- ‘मुगल काल में इजरा क्या था’? बोर्ड ने सही उत्तर बताया है- ‘राजस्व कृषि की एक व्यवस्था’। इसमें उनके अनुसार सही जवाब- ‘कर संग्रहण की एक व्यवस्था’ है। एक अन्य सवाल है- ‘1857 के विद्रोह में किसने लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व किया था’? चयन बोर्ड का उत्तर है- ‘विरजिस कादिर’, जबकि उन्होंने दावा किया कि सही जवाब ‘बेगम हजरत महल’ है। इसी तरह मनोविज्ञान, समाजशास्त्र विषय के कई अभ्यर्थियों को उत्तरमाला में दिए उत्तर पर आपत्ति है, वह आनलाइन शिकायत दर्ज कराएंगे।




 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) की परीक्षा में हंिदूी के प्रश्नपत्र में त्रुटियां होने का दावा कर सवाल उठाए गए हैं। कहा है कि 90 प्रतिशत प्रश्न और उनके विकल्प में प्रयुक्त किए गए शब्द, वाक्य विन्यास, विकल्प में मूल तथ्य, व्याकरण आदि की दृष्टि से अशुद्ध हैं।


यह दावा भाषा विज्ञानी और समीक्षक आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पाण्डेय ने किया है। इसे उन्होंने विस्तार से बताया है। उनका दावा है कि प्रश्न एक ही अशुद्ध है, क्योंकि उसमें ‘बरवै नामिका’ के कवि का नाम पूछा गया है, जबकि रहीम की रचना का नाम ‘बरवै नायिका’ है। प्रश्न दो में ‘उत्तररामचरित’ अंकित है, जबकि भवभूति की मूल पुस्तक का नाम ‘उत्तररामचरितम्’ है। प्रश्न चार है- ‘एक में उपसर्ग का प्रयोग है’ यह प्रश्न ही भ्रामक है। यहां होगा- निम्नलिखित में से किसमें उपसर्ग का प्रयोग हुआ है? प्रश्न 12 के विकल्प का कोई उत्तर सही नहीं है। प्रश्न 18 का प्रश्न ही गलत है; क्योंकि दण्डी की मूल पुस्तक ‘दशकुमारचरितम् है, न कि ‘चरित’। इसके अलावा भी कई अशुद्धियां हैं। इन त्रुटियों को लेकर चयन बोर्ड के उप सचिव ने बताया है कि आपत्तियां ली जा रही हैं। अभ्यर्थियों की सभी आपत्तियों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष रखा जाएगा। सत्यापन बाद निर्णय के आधार पर अंक दिए जाएंगे।


 


पीजीटी की जारी उत्तरमाला के कई सवालों के जवाबों से अभ्यर्थी असहमत, हिंदी के प्रश्नपत्र में अशुद्धियों का दावा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link