Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

स्कूलों में निशक्त विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे उपकरण

 


हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के निशक्त बच्चों को समेकित शिक्षा के तहत मापन मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मापन कैंप का आयोजन चार व पांच अक्तूबर को एवं वितरण शिविर 15 व 16 नवंबर को आयोजित होगा।



जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि शाहाबाद, भरखनी, पिहानी, टोडरपुर, टड़ियावां, हरियावां व नगर क्षेत्र के निशक्त बच्चों के लिए चार अक्तूबर को बीआरसी शाहाबाद में शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से चिकित्सक पहुंचेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को पंजीकृत बच्चों को उपकरण का वितरण होगा। (संवाद)

स्कूलों में निशक्त विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे उपकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link