प्रयागराज। नवाबगंज के एक गांव की रहने वाली 2 छात्राएं सोमवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं। दोपहर बाद घर वाले दोनों को ढूंढने लगे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घर वालों ने बताया कि दोनों सहेलियां हैं। एक 11वीं की छात्रा है तो दूसरी नवीं की। दोनों के परिजनों ने शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों छात्राओं की कई सहेलियों से पूछताछ की है। ब्यूरो

