पाटन। देवारा गांव में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में विकास कार्य न कराए जाने की शिकायत पर एसीएम ने गांव व स्कूल का निरीक्षण किया।
एसडीएम अंकित शुक्ला पहले प्राथमिक स्कूल पहुंचे। छात्र उपस्थित थे। यूनिफार्म का वितरण हो चुका था। कक्षाएं भी सुचारू रूप से चल रही थीं। एमडीएम भी गुणवत्तापूर्ण मिला। विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह गांव के अंदर पहुंचे। वहां उन्हें नाली व खड़ंजा जर्जर हालत में मिले एसडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी। साथ ही वर्तमान ग्राम प्रधान को देवारा के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर समस्या दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। (संवाद)

