Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

बच्चों के डीबीटी की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी

 गोरखपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल ईस, जूता-मोजा, स्कूल बैग के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। इसमें कोई कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पीएम अंसारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी पूरी प्रक्रिया को निगरानी करेंगे।



जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को 1056 रुपये की धनराशि दी जाएगी। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत स्कूल इस जूता-मोजा व स्कूल बैग को खरीदारों को जाती रही है। इसके बाद मंडल, जनपद और ब्लॉक बार वितरण होता था। स्कूल तक इनके पहुंचने की लंबी प्रक्रिया थी।


इसी को आसान बनाने के लिए विभाग ने सीधे बच्चों के खातों में पैसा भेजने का फैसला लिया है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के लिए जल्द यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे खरीद सके। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2021- 22 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के विवरण प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण प्रेरणा मोबाइल एप के माध्यम से आधार का सत्यापन, खंड शिक्षाधिकारी व बीएसए के स्तर से प्रेरणा पोर्टल पर डाटा का सत्यापन कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों में किसी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों को विशेष रूप से इसकी समीक्षा करनी होगी। ओएसए आरके सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय में तैनात पीएम असारी को गोरखपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बच्चों के डीबीटी की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link