Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

नियमों को धता बताकर कराई जा रही थी परीक्षा, नोटिस

 नियमों को धता बताकर कराई जा रही थी परीक्षा, नोटिस

 जारीबीएसए ने सेंट जांस स्कूल के खिलाफ जांच के लिए गठित की टीम

वाराणसी। प्रदेश सरकार के रोक के बाद भी जिले के निजी विद्यालयों द्वारा परीक्षा कराने का मामला सोमवार को सामने आया है। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को बीएसए राकेश सिं जब औचक निरीक्षण में बरेका व मढ़ौली स्थित सेंट जांस स्कूल पहुंचे तो वहां सरकारी आदेशों के खिलाफ जाकर बच्चों की परीक्षाएं कराई जा रही थी।



बीएसए के पहुंचने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद विद्यालय में हो रही परीक्षा को रुकवा दिया गया। सरकारी आदेश जारी होने के बाद भी परीक्षा संचालित करने को लेकर बीएसए ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी के सामने स्पष्टीकरण में जवाब संतोषजनक न होने पर विद्यालय के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने की कार्रवाई की भी जाएगी।

नियमों को धता बताकर कराई जा रही थी परीक्षा, नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link