Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

शर्मनाक -शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण फिर शिक्षक ने दोस्त से कराई शादी

 लखनऊ:--


मलिहाबाद के गांव में एक शिक्षक सात साल पहले दूसरे स्कूल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। कई दिन होटल, किराये के मकान में रखकर यौन शोषण किया। मगर घरवालों ने दूसरी जाति की लड़की बताकर शादी से इनकार किया तो आरोपी ने छात्रा को बहन बताकर दोस्त से शादी करवा दी। छात्रा की तलाश में जुटे घर वालों ने वर्ष 2017 में आरोपी शिक्षक हिमांशु पर मुकदमा दर्ज कराया था, अब पुलिस ने पीड़िता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इस समय उसके दो बच्चे हैं, पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है।



कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान भागी थी: पीड़िता के मुताबिक कन्नौज के गुरुसहायगंज टिकुरिया निवासी हिमांशु उसके गांव के पास एक स्कूल में पढ़ाता था। इस दौरान दोस्ती पर उसने शादी की बात कही। वह झांसे में आकर घर से भाग गई। मलिहाबाद कोतवाली के एसएसआई नदीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2017 में लड़की के घर वालों ने शिक्षक हिमांशु पर केस दर्ज कर उसे खोजा जा रहा था। इस दौरान लखनऊ आने की बात पता चली। उसे रास्ते से बरामद कर लिया गया। उसने बताया कि हिमांशु ने शादी का झांसा दिया था। मगर बाद में उसे एक दोस्त से शादी को मजबूर कर दिया।



शर्मनाक -शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण फिर शिक्षक ने दोस्त से कराई शादी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link