Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 28, 2021

डीआईओएस ने 28 प्रधानाचार्यों से किया स्पष्टीकरण तलब

 उन्नाव। शिक्षकों के वेतन बिल पर समय से हस्ताक्षर न करने पर डीआईओएस ने 28 प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।



अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन बिलों की जांच डीआईओएस कार्यालय में 20 से 27 तारीख के बीच की जाती है। उसके बाद भी आरकेडी इंटर कॉलेज, ओपीजेडी इंटर कॉलेज, रानीशंकर सहाय इंटर कॉलेज, द्वारिका मोहिनी बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल, पटेल जनहित उच्चतर माध्यमिक स्कूल, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तौरा और सफीपुर, सुभाष इंटर कॉलेज, जेएल नेहरू इंटर कॉलेज, सीपीटीएन इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, शिवप्रसाद पांडेय कॉलेज सहित 20 स्कूलों के प्रधानाचार्यो से स्पस्टीकरण तलब किया गया है। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि समय से वेतन बिलों की जांच न कराने पर कार्रवाई की गई है। भविष्य के लिए भी सचेत किया गया है। (संवाद)

डीआईओएस ने 28 प्रधानाचार्यों से किया स्पष्टीकरण तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link